Type Here to Get Search Results !

विधानसभा क्षेत्र मुंगेली में आयोजित एकता यात्रा यूनिटी मार्च में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों की सहभागिता

विधानसभा क्षेत्र मुंगेली में आयोजित एकता यात्रा यूनिटी मार्च में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों की सहभागिता


शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फास्टरपुर का उत्साह पूर्ण योगदान 

13 नवम्बर 2025

 विधानसभा क्षेत्र मुंगेली में “एकता यात्रा (यूनिटी मार्च)” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फास्टरपुर के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का शुभारंभ रेस्ट हाउस मुंगेली से हुआ, जो दाऊपारा, बलानी चौक, तथा पड़ाव चौक होते हुए कृषि मंडी मुंगेली तक पहुँची। मार्ग में स्वयंसेवकों ने “भारत माता की जय” एवं “भारतीय एकता अमर रहे” के नारों के साथ जन-जागरण किया।

रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में  केन्द्रीय राज्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, जिला एवं जनपद प्रतिनिधि, तथा प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालयों और महाविद्यालयों के उत्साही स्वयंसेवकों की सहभागिता की सराहना करते हुए उनके देशभक्ति और अनुशासन की प्रशंसा की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामबाबू मिश्र साथ में रहे।




Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad