शानदार दसवें साल में प्रवेश
कार्यालय एवं भूमि पूजन के साथ मुंगेली के त्यौहार के नाम से प्रसिद्ध मुंगेली व्यापार मेला 2025 की तैयारियों का आगाज़
मुंगेली
स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी, मुंगेली द्वारा 25 नवंबर से शुरू होने वाले सात दिवसीय मुंगेली व्यापार मेला की तैयारियाँ विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं कार्यालय उद्घाटन कर प्रारंभ की गईं।
आयोजन की सफलता के लिए आयोजित बैठक में इस वर्ष मेले में छत्तीसगढ़ सहित राष्ट्रीय स्तर के उपयोगी उत्पादों के अधिकतम स्टॉल लगाने की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऑटोमोबाइल, लघु एवं कुटीर उद्योगों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे अधिक से अधिक आमजन कोइस अवसर पर संयोजक रामपाल सिंह, सहसंयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष राज परिहार, एवं दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, विकास जैन, दीपक जैन, श्रेणिक पारख, देवशंकर श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह परिहार, गौरव जैन, आशीष सोनी, अनीश जैन, रणवीर सिंह, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, निलेश केसरवानी, गिरीश सुथार, राहुल साहू, सुनील वाधवानी, आशीष सिंह, कोमल चौबे, नागेश साहू, मुकेश पांडे, पप्पू शर्मा, आर्या सिंह, राहुल मल्लाह, श्रेयांश बैद, पवन यादव, रवि साहू, दिलबाग सिंह, धीरज जैन, देवेंद्र सिंह, वैभव ताम्रकार, संदीप सिंह, रॉकी सलूजा, अजय चंद्राकर, वासु पांडेय, रघुराज सिंह, श्रीओम सिंह, अमीत साहू, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, सुरेश यादव, परमेश्वर देवांगन सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


Post a Comment
0 Comments