Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर में मानवता की मिसाल—ऑटो चालक ने खोया मोबाइल वापस किया

बिलासपुर में मानवता की मिसाल—ऑटो चालक ने खोया मोबाइल वापस किया


सकरी बिलासपुर छत्तीसगढ़ 17/09/2025

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में ईमानदारी की एक प्रेरणादायक घटना सामने आई है। एक महिला अपनी मां को रेलवे स्टेशन छोड़ने गई थी। उसी दौरान उशलापुर के पास उनका मोबाइल रास्ते में कहीं गिर गया। मोबाइल साथ न होने के कारण महिला सीधे सकरी थाना पहुँची और घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी विजय चौधरी के निर्देश पर CGTMS के पंकज यादव ने संबंधित मोबाइल नंबर पर कॉल किया। कॉल ऑटो चालक ने उठाया और बताया कि मोबाइल उसके ऑटो में मिला है। उसने कहा कि वह स्कूली बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा है और जैसे ही बच्चे उतर जाएंगे, वह तुरंत थाने पहुँचेगा। ऑटो चालक ने पूरी ईमानदारी दिखाते हुए करीब 30 मिनट बाद सकरी थाना पहुँचकर मोबाइल पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद मोबाइल को सुरक्षित रूप से प्राथी महिला को वापस कर दिया गया। थाना प्रभारी विजय चौधरी सहित पूरे पुलिस स्टाफ ने ऑटो चालक की ईमानदारी और जिम्मेदारी की सराहना की। यह घटना समाज में भरोसा, नैतिकता और मानवता की मजबूत मिसाल पेश करती है। 



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad