Type Here to Get Search Results !

जिले में शिक्षा को उच्च स्तर देने का अथक प्रयास जिला अधिकारी ने देवरी हाइस्कूल का किया औचक निरीक्षण

जिले में शिक्षा को उच्च स्तर देने का अथक प्रयास जिला अधिकारी ने देवरी हाइस्कूल का किया औचक निरीक्षण

अनुपस्थित 04 व्याख्याताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

मुंगेली:14 नवंबर 2025

 कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी.डाहिरे ने शासकीय हाइस्कूल देवरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की उपस्थिति, शिक्षण-अध्यापन व्यवस्था और अनुशासन की समीक्षा की गई। 

निरीक्षण के दौरान स्कूल में व्याख्याता  नीलू जोगवंशी,  आभूषणकांत पात्रे,  कीर्ति नवरंग और  रूपचंद पाटले अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त व्याख्याताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। 



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad