Type Here to Get Search Results !

कफन हटाया, तो सबके उड़ गए होश — बीमा राशि हड़पने नकली अंतिम संस्कार का ड्रामा पुतले को शव बताकर जलाने पहुंचे थे युवक

कफन हटाया, तो सबके उड़ गए होश — बीमा राशि हड़पने नकली अंतिम संस्कार का ड्रामा पुतले को शव बताकर जलाने पहुंचे थे युवक


दुलाल मुखर्जी POWER NEWS 🗞️ 24 BHARAT 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर चार युवक हरियाणा नंबर की कार में एक कथित शव लेकर पहुंचे और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। लेकिन जैसे ही स्थानीय लोगों ने कफन हटाया, सभी हक्के-बक्के रह गए — क्योंकि शव की जगह प्लास्टिक का डमी पुतला रखा गया था।

दरअसल, बीमा की राशि हड़पने के लिए यह पूरा नाटक रचा गया था। स्थानीय लोगों और नगर पालिका कर्मचारियों को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में खुला बड़ा राज

जांच में पता चला कि पकड़े गए दोनों युवक दिल्ली निवासी कमल सोमानी और उसका दोस्त आशीष खुराना हैं। कमल के ऊपर करीब 50 लाख रुपए का कर्ज था। इसे चुकाने के लिए उसने एक खतरनाक बीमा फ्रॉड की साजिश रची थी।

कमल ने अपने पुराने कर्मचारी अंशुल कुमार के नाम पर बिना उसकी जानकारी के 50 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी करा रखी थी। योजना यह थी कि अंशुल को मृत दिखाकर डेथ सर्टिफिकेट हासिल किया जाए और फिर बीमा राशि का दावा किया जाए। इसके लिए दोनों आरोपी एक प्लास्टिक डमी को अंशुल के शव के रूप में प्रस्तुत कर नकली अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे।

बीमा फ्रॉड की साजिश ऐसे रची गई

कमल ने अंशुल का आधार और पैन कार्ड अपने पास रख लिया था।

उसके नाम पर बीमा पॉलिसी ली और किस्तें भी खुद भरीं।

फिर नकली अंतिम संस्कार कर बीमा क्लेम लेने की योजना बनाई।

लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से यह फर्जीवाड़ा समय रहते पकड़ा गया।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में साजिश कबूल कर ली है।

अंशुल कुमार फिलहाल प्रयागराज में सुरक्षित है और पूरी तरह स्वस्थ है।

पुलिस ने की कार्रवाई

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कार और नकली शव (डमी पुतला) जब्त कर लिया गया है।

फरार दो अन्य युवकों की तलाश जारी है।

स्थान: ब्रजघाट, गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

घटना: नकली शव का अंतिम संस्कार कर बीमा राशि हड़पने की साजिश

जांच अधिकारी: सीओ स्तुति सिंह

Tags

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad