Type Here to Get Search Results !

नशे में युवक की खतरनाक हरकत — मोबाइल टावर की ऊंचाई पर बैठा मिला

नशे में युवक की खतरनाक हरकत — मोबाइल टावर की ऊंचाई पर बैठा मिला... वीडियो हुआ वायरल

दुलाल मुखर्जी |POWER NEWS 24 BHARAT 

बिलासपुर। शहर के भीड़भाड़ वाले रेलवे क्षेत्र में गुरुवार शाम एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर पहुंचकर ऐसे बैठ गया मानो वह आराम करने आया हो। ऊंचाई पर युवक को बैठे देख राहगीर दंग रह गए। लोगों ने तुरंत मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया और कुछ ही मिनटों में यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार युवक उसी इलाके का निवासी है और नशे का आदी बताया जा रहा है। नशे की हालत में वह खतरे को नजरअंदाज करते हुए सीधे टावर पर चढ़ गया और काफी देर तक ऊपर बैठा रहा।


सूचना मिलते ही पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम के जवानों ने काफी समझाइश और प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और लंबे समय तक तमाशा देखते रहे।

फिलहाल युवक को पुलिस की टीम ने अपनी निगरानी में लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कौतूहल और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad