Type Here to Get Search Results !

हत्या के फरार आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

हत्या के फरार आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

सटीक लोकेशन ट्रैक कर दबिश, आरोपी को बिलासपुर लाया गया

दुलाल मुखर्जी| POWER NEWS 24 BHARAT 

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास हुए हत्या के एक मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी आकाश शर्मा को बिहार के मुंगेर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले डेढ़ महीने से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2025 को सब्जी मंडी के पास शराब पिलाने की बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी साहिल साहू, आकाश शर्मा और एक विधि से संघर्षरत बालक ने मिलकर किशन उर्फ खोख्सा और साहिल सोनकर पर लकड़ी के डंडे से हमला किया था। इस हमले में साहिल सोनकर की मौत हो गई थी।

मुख्य आरोपी साहिल साहू को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि आकाश शर्मा फरार हो गया था। सिरगिट्टी पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी के लोकेशन का पता लगाया और मुंगेर (बिहार) में दबिश देकर उसे 27 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया।

आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बिलासपुर लाया गया है। पूछताछ में आरोपी ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, एक्टिवा स्कूटी (CG10 BW 3206) और खून लगे कपड़े छिपाने की बात कबूल की। पुलिस ने इन सभी वस्तुओं को आरोपी की निशानदेही पर जब्त कर लिया है।

सिरगिट्टी थाना पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 550/2025 धारा 109, 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी सिरगिट्टी ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार निगरानी रख रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad