ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

नेहरू चौक में प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर, मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ अमर्यादित कृत्य का आरोप, राजनीतिक माहौल गरमाया

नेहरू चौक में प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर, मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ अमर्यादित कृत्य का आरोप, राजनीतिक माहौल गरमाया

बिलासपुर, 28 नवम्बर। दुलाल मुखर्जी POWER NEWS 24 BHARAT 

कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान हुए हंगामे के बाद जिले का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। शुक्रवार को सिविल लाइन पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय पाण्डे, विजय केशरवानी सहित कई अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

यह मामला नेहरू चौक में हुए उस प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ अमर्यादित कृत्य करने का आरोप लगाया गया है। प्रदर्शन के दौरान तीखी नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई, जिससे लोकशांति भंग होने की स्थिति निर्मित हो गई थी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी ने इस संबंध में सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 190, 191(2), 126(2) व 352 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान हुई घटना के वीडियो और फुटेज का परीक्षण किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की संभावना जताई गई है।

कांग्रेस का प्रदर्शन और भाजपा की प्रतिक्रिया

कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन सड़कों की बदहाली, बिजली बिल, धान खरीदी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर किया गया था। वहीं भाजयुमो का कहना है कि विरोध जताना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ अमर्यादित व्यवहार अस्वीकार्य है। संगठन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और सभी संबंधित पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं।

— थाना सिविल लाइन, बिलासपुर 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad