Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता उजागर — भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह

कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता उजागर — भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह

बिलासपुर, 28 नवम्बर 2025। दुलाल मुखर्जी POWER NEWS 24 BHARAT 

भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री श्री विश्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार चल रही है, लेकिन कांग्रेसियों को यह स्वीकार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता शुरू से ही आदिवासी विरोधी रही है और वे कभी भी आदिवासियों की प्रगति नहीं देखना चाहते।

श्री सिंह ने कल के कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विश्णुदेव साय के फोटो के साथ की गई अभद्रता को आदिवासी समाज के प्रति घोर अपमानजनक कृत्य बताया और इसकी कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने पाँच वर्ष के शासनकाल में छत्तीसगढ़ के विकास को पूरी तरह ठप कर दिया था। उनकी सरकार केवल भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त रही — चाहे वह शराब घोटाला, पीएससी घोटाला या राशन घोटाला हो। अब उनके कारनामे जनता के सामने उजागर हो चुके हैं और इसी कारण उन्हें सत्ता से बेदखल होना पड़ा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब झूठे आरोप लगाकर घड़ियाली आंसू बहा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में विद्युत विभाग में ट्रांसफार्मर खरीदी घोटाला हुआ था, जिसमें खराब ट्रांसफार्मरों को आग लगने का बहाना बनाकर जला दिया गया। सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों का निर्माण ठप रहा, वहीं स्ट्रीट लाइटें तक नहीं लगाई गईं।

दीपक सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के हितों के लिए दृढ़ संकल्पित है। धान खरीदी में भ्रष्टाचार रोकने के लिए टोकन प्रणाली लागू की गई है और सरकार भ्रष्टाचारियों को सीधे जेल भेज रही है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेसियों के झूठे आरोप और बहानेबाज़ी अब काम नहीं आने वाली। जनता सच्चाई जान चुकी है और भाजपा सरकार के हर निर्णय का लाभ आमजन को मिल रहा है।” 


 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad