Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ पुलिस प्रमोशन – 36 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नति

छत्तीसगढ़ पुलिस प्रमोशन – 36 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नति


रायपुर। गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय ने विभागीय छानबीन समिति की अनुशंसा पर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। मंत्रालय द्वारा राज्य पुलिस सेवा के 36 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी से वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत किया गया है।

यह पदोन्नति लंबे समय से लंबित प्रक्रिया का हिस्सा मानी जा रही है, जिसे हाल ही में पूरी की गई विभागीय समीक्षा के बाद मंजूरी दी गई। गृह विभाग के आदेश के अनुसार, सभी पदोन्नत अधिकारी अब वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान के अंतर्गत अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, इस कदम से राज्य पुलिस सेवा में उच्चस्तरीय पदों पर कार्य कर रहे अधिकारियों के मनोबल में वृद्धि होगी और प्रशासनिक दक्षता में भी सुधार आने की उम्मीद है।

आदेश देखे....




Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad