ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

करोड़ों की लागत से बना आकर्षण अब बदहाली की भेंट, नशेड़ियों और दंगलबाजों का अड्डा बना परिसर

करोड़ों की लागत से बना आकर्षण अब बदहाली की भेंट, नशेड़ियों और दंगलबाजों का अड्डा बना परिसर 

दुलाल मुखर्जी| POWER NEWS 24 BHARAT 

बिलासपुर। अरपा तट पर शनिचरी–चांटीडीह रपटा के पास करोड़ों की लागत से विकसित हैप्पी स्ट्रीट अब कबाड़गंज में तब्दील हो चुका है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर को सुंदर और आधुनिक बनाने की मंशा से इस परिसर का निर्माण किया गया था, लेकिन आज इसकी स्थिति देखकर यही कहा जा सकता है कि — “स्मार्ट सिटी बिलासपुर अब सिर्फ सपना बन गया है।”

बड़े-बड़े दावों और चमकदार उद्घाटन के बाद जिस ‘हैप्पी स्ट्रीट’ को शहर का गौरव बताया गया था, वह अब नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का ठिकाना बन चुका है। हर शाम यहां हुड़दंग, दंगल और धमाल की घटनाएं आम हो गई हैं।

कभी परिवारों और युवाओं से गुलजार रहने वाला यह इलाका अब वीरान और असुरक्षित हो गया है। लाइटें और फव्वारे बंद, सफाई व्यवस्था ठप, सीसीटीवी कैमरे निष्क्रिय — हर ओर बदइंतजामी की मिसाल पेश कर रहे हैं।

वीडियो में देखे किसने क्या कहा....

निगम प्रशासन ने रोजगार देने के उद्देश्य से यहां 10 गुमटियां बनवाई थीं, पर आज सभी गुमटियां बंद और जर्जर अवस्था में हैं। पूरा परिसर अंधकार और अव्यवस्था में डूबा हुआ है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने करोड़ों खर्च तो कर दिए, लेकिन रखरखाव और निगरानी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।

लोगों की मांग है कि प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप करे, हैप्पी स्ट्रीट की मरम्मत, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था बहाल करे ताकि यह स्थान फिर से अपने ‘हैप्पी’ नाम के अनुरूप दिख सके।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad