Type Here to Get Search Results !

थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा: उज्जैन में दो महिलाएं आमने-सामने, पति के अवैध संबंधों के आरोप पर जमकर मारपीट — वीडियो वायरल

थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा: उज्जैन में दो महिलाएं आमने-सामने, पति के अवैध संबंधों के आरोप पर जमकर मारपीट — वीडियो वायरल

दुलाल मुखर्जी POWER NEWS 🗞️ 24 BHARAT 

उज्जैन (मध्य प्रदेश)। माधव नगर थाने में शनिवार को ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने पुलिसकर्मियों को भी हक्का-बक्का कर दिया। पति के अवैध संबंधों के आरोप में उलझी दो महिलाएं थाने में ही भिड़ गईं। एक महिला दूसरी पर टूट पड़ी और जमकर पिटाई कर डाली। पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूछताछ के दौरान भड़की मारपीट

पुलिस पूछताछ और बयान दर्ज करने के लिए दोनों पक्षों — प्रिया और संगीता — को थाने बुलाया गया था। इस दौरान संगीता मीडिया के सामने प्रिया पर उसके पति के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगा रही थी। इतना कहने भर से प्रिया अपना आपा खो बैठी और संगीता पर टूट पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।

पति–पत्नी और 'वो' की उलझी कहानी

ज्योतिनगर निवासी हेमर (उर्फ हेमंत नागर), जो विद्युत विभाग में कार्यरत हैं, ने अपनी पत्नी प्रिया और फार्मा कंपनी मैनेजर मनीष पांचाल पर अवैध संबंधों और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इसी शिकायत पर दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

मनीष ने हेमंत पर पलटकर गंभीर आरोप लगाए

थाने में मनीष ने दावा किया कि उसकी पत्नी संगीता और हेमंत के बीच नजदीकियां हैं, और हेमंत उसकी नाबालिग बेटी के साथ गलत हरकत की कोशिश कर चुका है। इसी कारण उसने हेमंत के घर आने पर रोक लगाई थी।

प्रिया का बयान — 

“संगीता से उसके पति के अवैध संबंध के कारण टूटा घर”

प्रिया का कहना है कि 2009 में उसकी शादी हेमर से हुई थी, लेकिन कुछ साल बाद ही उसके पति और संगीता के बीच अवैध संबंध बन गए। वह पिछले दो वर्षों से बेटे के साथ मायके में रह रही है और मेंटेनेंस का केस भी चल रहा है। प्रिया ने कहा — “मनीष मेरे लिए भाई समान हैं, चाहें तो सबके सामने राखी बांध सकती हूं।”

संगीता का पलटवार —

 “मनीष के कई महिलाओं से संबंध”

संगीता ने आरोप लगाया कि मनीष के प्रिया सहित कई महिलाओं से संबंध हैं और इसी कारण 2019 में वह उसे और बेटी को छोड़कर चला गया। संगीता ने कहा — “सच बोलने पर ही प्रिया ने थाने में मुझ पर हमला किया।”

देखे पूरा वीडियो......

पुलिस की जांच जारी, मारपीट पर भी कार्रवाई होगी

माधव नगर पुलिस ने बताया कि मामला काफी उलझा हुआ है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। थाने के अंदर हुई मारपीट को लेकर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो भी मामले की जांच में शामिल किया गया है। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad