Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल — 41 जिलाध्यक्षों की नई टीम घोषित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल — 41 जिलाध्यक्षों की नई टीम घोषित


दुलाल मुखर्जी| POWER NEWS 24 BHARAT 

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने संगठन में व्यापक बदलाव करते हुए 41 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की है। इस फेरबदल को आगामी चुनावी रणनीति और जमीनी संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नई सूची के अनुसार, रायपुर शहर कांग्रेस का नेतृत्व अब श्रीकुमार शंकर मेनन करेंगे, जबकि रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी राजेंद्र (पप्पू) बंजारे को सौंपी गई है। दोनों ही नेताओं को क्षेत्र में सक्रिय और संगठनात्मक दृष्टि से सक्षम माना जाता है।

बिलासपुर जिले में भी बदलाव किए गए हैं। शहर जिला कांग्रेस की कमान सिधांशु मिश्रा को दी गई है, जबकि ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में महेंद्र गंगोत्री को जिम्मेदारी मिली है। पार्टी का कहना है कि युवा और ऊर्जावान नेतृत्व संगठन को नई दिशा देगा।

इसी तरह, सुकमा जिले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नई नियुक्तियां क्षेत्रीय संतुलन और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखकर की गई हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि नई टीम की कार्यशैली से जिले और ब्लॉक स्तर पर संगठन की पकड़ और अधिक मजबूत होगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad