Type Here to Get Search Results !

अवैध कबाड़ परिवहन का पर्दाफाश, अधूरा कबाड़ से भरा हुआ ट्रक जप्त कबाड़ी दुकान संचालक व ट्रक चालक फरार

अवैध कबाड़ परिवहन का पर्दाफाश, अधूरा कबाड़ से भरा हुआ ट्रक जप्त कबाड़ी दुकान संचालक  व ट्रक चालक फरार

सकरी बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

सकरी थाना क्षेत्र के चोर भट्टी इलाके में अवैध कबाड़ परिवहन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी विजय चौधरी के निर्देशन में पुलिस टीम ने एक छोटी कबाड़ी दुकान पर दबिश दी। दबिश के दौरान ट्रक क्रमांक CG 04 JB 6656 में भारी मात्रा में कबाड़ का सामान लोड होते पाया गया।
जब पुलिस ने वाहन के कागजातों की जांच की तो गाड़ी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज़ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ रवि लहरे, विजेंद्र कौशिक सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
मौके पर ट्रक चालक और कबाड़ी दुकान का संचालक धनेश पांडेय पुलिस को देखकर फरार हो गए। दोनों की तलाश जारी है।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है और अवैध कबाड़ कारोबार पर सख्त निगरानी जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad