चलती बस में अचानक लगी आग, बड़ा हादसा टला — सभी यात्री सुरक्षित
दुलाल मुखर्जी POWER NEWS 24 BHARAT
कानपुर। शुक्रवार देर शाम रामा देवी फ्लाईओवर पर दिल्ली से बनारस जा रही एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते बस से नीचे उतर गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में अचानक धुआं उठता देख चालक ने तत्काल वाहन रोका और यात्रियों को बाहर निकाला। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बस से बनारस रवाना किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद रामा देवी फ्लाईओवर पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।



Post a Comment
0 Comments