Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर में बैंक अफसर के घर लाखों की चोरी — शादी में गया था परिवार, छत का दरवाजा काटकर घुसे चोर

बिलासपुर में बैंक अफसर के घर लाखों की चोरी — शादी में गया था परिवार, छत का दरवाजा काटकर घुसे चोर


दुलाल मुखर्जी| POWER NEWS 24 BHARAT 

बिलासपुर। शहर में चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के असिस्टेंट मैनेजर विनोद पाठक के घर में उस समय चोरी हो गई जब पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। चोरों ने छत का दरवाजा काटकर घर में प्रवेश किया और लाखों रुपये नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, मकान मंगला चौक स्थित रियल हेवन्स के पीछे है, जहां विनोद पाठक अपने परिवार के साथ रहते हैं। 23 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे वे अपने भतीजे की शादी में शामिल होने सकरी के नारायण मंगलम गए थे। घर पर किसी को निगरानी के लिए नहीं छोड़ा गया था।

अगले दिन 24 नवंबर की दोपहर जब परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर पूरा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। जांच में पता चला कि चोरों ने अलमारी से करीब 1.5 लाख रुपए नकद और लगभग 3.5 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि चोरों ने मकान की छत का दरवाजा काटकर कुंडी खोली और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद वे सीढ़ी से नीचे उतरकर कमरों तक पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज किया है।

अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे।

बिलासपुर पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad