Type Here to Get Search Results !

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत जागरूकता अभ्यान

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत जागरूकता अभ्यान

(NSS) इकाई द्वारा गोद ग्राम विचारपुर (पंचायत विचारपुर शुकलभाठा) में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत दिनांक 21/12/2025 से 27/12/2025 तक नशा मुक्त अभियान के साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ उत्साहपूर्वक संपन्न की गईं।

इस अवसर पर दल नायक विकास साहू एवं उप दल नायक गजेंद्र घृतलहरे के नेतृत्व में सभी स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु जनजागरूकता रैली, नारे लेखन एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने लोगों से नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच  उमेश गबेल, उप सरपंच  खोम प्रसाद गवेल, पंच  दाताराम सहित पंचायत के अन्य सदस्यों, तीरथ अंचल, ग्रामवासियों तथा शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक  भारती अनंत एवं समस्त शिक्षकों एवं शाला अध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता, सदस्य  नरेंद्र जायसवाल कुलेश्वर बारमाते, अखिल टोडर का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामबाबू मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में सामूहिक सहभागिता देखने को मिली। समापन अवसर पर डॉ. मिश्र ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। यह नशा मुक्त अभियान समाज में सकारात्मक चेतना एवं स्वस्थ जीवनशैली के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

NSS इकाई

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फास्टरपुर

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad