ADD US AS A PREFERRED SOURCE
Follow Us On Google Join my WhatsApp group

धनबाद नगर निगम चुनाव: मेयर पद के उम्मीदवार दिलीप सिंह ने लिया नामांकन पत्र, समर्थकों में उत्साह

धनबाद नगर निगम चुनाव: मेयर पद के उम्मीदवार दिलीप सिंह ने लिया नामांकन पत्र, समर्थकों में उत्साह

धनबाद। नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को मेयर पद के उम्मीदवार दिलीप सिंह नामांकन पत्र लेने पहुंचे, जहां उनके साथ कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे।

इस दौरान श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, युवा संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता पप्पू सिंह, ददन सिंह, विनोद मिश्रा, मानव अधिकार प्रोटेक्शन झारखंड के प्रदेश प्रभारी सुंदिष्ट कुमार, संजीत सिंह, उमेश तिवारी, बड़े महतो, कारु महाजन, टिंकू साव, उपेंद्र वर्मा, तथा मनोज राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

मीडिया से चर्चा में दिलीप सिंह ने कहा कि धनबाद की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा और संघर्ष के लिए लड़ा जा रहा है। यदि जनता ने उन्हें अवसर दिया तो वे नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त, जवाबदेह और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाएंगे।

उदय प्रताप सिंह ने कहा कि दिलीप सिंह एक जमीनी नेता हैं, जिन्होंने हमेशा आम जनता की आवाज को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और जनहित के लिए सभी लोग उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।

वहीं पप्पू सिंह ने कहा कि आज का युवा ईमानदार और संघर्षशील नेतृत्व चाहता है और दिलीप सिंह युवाओं की उम्मीद बनकर उभरे हैं। उनके नेतृत्व में युवाओं, श्रमिकों और आम नागरिकों की आवाज और मजबूत होगी।

नगर निगम चुनाव को लेकर अब शहर का राजनीतिक माहौल और भी गर्म होता नजर आ रहा है।



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad