देश-प्रदेश के डॉग लवर्स का संगम बनेगा बिलासपुर 1 फरवरी को होगा 15वां एनुअल ऑल ब्रीड डॉग शो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी !
POWER NEWS 24 BHARAT| DULAL MUKHERJEE 30.01.2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। बिलासपुर केनाइन क्लब द्वारा आयोजित 15वां एनुअल ऑल ब्रीड डॉग शो आगामी 1 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आज प्रेस क्लब बिलासपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजन समिति ने विस्तृत जानकारी साझा की।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस वर्ष आयोजित होने वाले डॉग शो में 500 से अधिक विभिन्न नस्लों के डॉग्स के शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन बिलासपुर ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के डॉग लवर्स के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेगा, क्योंकि इस बार प्रदेश के बाहर से भी प्रतिभागी शो में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।
आयोजकों ने जानकारी दी कि शो के दौरान लेडी हैंडलर और जूनियर हैंडलर भी विभिन्न नस्लों के डॉग्स का प्रदर्शन करेंगे, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण होगा। कार्यक्रम में अनुशासित और प्रशिक्षित डॉग्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी की उपस्थिति प्रस्तावित है। आयोजन समिति ने बताया कि शो का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि Responsible Pet Ownership और Animal Welfare के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।
क्लब द्वारा प्रतिभागियों और विजेताओं को विभिन्न श्रेणियों में कई आकर्षक पुरस्कार एवं उपहार भी प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों ने सभी पशु प्रेमियों और नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।




Post a Comment
0 Comments