Type Here to Get Search Results !

शातिर लुटेरे भागते रहे, लेकिन पुलिस के शिकंजे से नहीं बच पाए, राजकिशोर नगर लूटकांड में बड़ी कार्रवाई: यूपी से 4 आरोपी हिरासत में, 3.50 करोड़ के नकदी-जेवरात मामले में पुलिस को सफलता

शातिर लुटेरे भागते रहे, लेकिन पुलिस के शिकंजे से नहीं बच पाए, राजकिशोर नगर लूटकांड में बड़ी कार्रवाई: यूपी से 4 आरोपी हिरासत में, 3.50 करोड़ के नकदी-जेवरात मामले में पुलिस को सफलता !


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴🟡🟢🔵🟣🟤⚫

बिलासपुर। राजकिशोर नगर के सराफा कारोबारी संतोष तिवारी से 17 फरवरी की रात हुई करीब 3.50 करोड़ रुपये की नकदी और जेवरात की सनसनीखेज लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार, चार संदिग्ध आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है। बिलासपुर पुलिस की टीम आरोपियों को लेकर छत्तीसगढ़ लौट रही है।

जानकारी के मुताबिक, राजकिशोर नगर निवासी संतोष तिवारी की वसंत विहार चौक स्थित महालक्ष्मी ज्वेलरी शॉप है। मंगलवार रात करीब 9 बजे वे रोज की तरह दुकान बंद कर बिक्री के लिए रखे सोने के जेवर कार में लेकर घर लौट रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर, बीएसएनएल ऑफिस गली के तिराहे के पास पहले से खड़ी सफेद रंग की कार (CG 10 BJ 8147) ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

टक्कर के बाद अचानक बदमाशों ने कारोबारी पर हमला कर दिया और नकदी व जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी थी।



सूत्रों के अनुसार, लूट के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश भाग गए थे, जहां मिर्जापुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में चार संदिग्धों को पकड़ा गया है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगने की भी खबर सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में सोना-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जिसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।

फिलहाल बिलासपुर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस अंतरराज्यीय लूट गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 



Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢