Type Here to Get Search Results !

प्रेस क्लब का समारोह.... डिप्टी सीएम साव ने दिलाई शपथ नई कार्यकारिणी प्रेस क्लब का नाम और ऊंचा करेगी- साव

प्रेस क्लब का समारोह.... डिप्टी सीएम साव ने दिलाई शपथ नई कार्यकारिणी प्रेस क्लब का नाम और ऊंचा करेगी- साव


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡  🟡 🟢 🔵 🟣 

बिलासपुर . प्रेस क्लब बिलासपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह ग्रेंड अम्बा होटल में विजय भोज के साथ हुआ। मुख्य अतिथि  अरुण साव ने अध्यक्ष अजित मिश्रा की नई टीम को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिल्हा विधायक  धरमलाल कौशिक ने की। विशेष अतिथियों के रूप  में बेलतरा विधायक -सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, नगर निगम सभापति  विनोद सोनी तथा नेता प्रतिपक्ष  भरत कश्यप उपस्थित थे। हाल ही में प्रशासन द्वारा बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न कराया गया था जिसमेें विकास पैनल से अजीत मिश्रा एवं पूरी टीम एकतरफा निर्वाचित हुई है। विकास पैनल के उपाध्यक्ष पद पर विजय क्रांति तिवारी, सचिव  संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष  किशोर कुमार सिंह, सह सचिव  हरिकिशन गंगवानी तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में  कैलाश यादव चुने गए हैं। मुख्य अतिथि एवं उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने  कहा कि कड़ी मेहनत और एकजुटता के साथ यह टीम बिलासपुर का नाम और ऊंचा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब से अनेक वरिष्ठ पत्रकार निकले हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बिलासपुर को पहचान बनाई है। नई टीम इस गौरव को और आगे बढ़ाएगी। उन्होंने पत्रकारिता को चुनौतीपूर्ण क्षेत्र बताते हुए कहा कि इसमें निरंतर मेहनत, प्रतिबद्धता और निष्पक्षता की आवश्यकता होती है। प्रेस क्लब से जुडऩे  वाले नए पत्रकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने इसमें राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों को भी आमंत्रित करने का सुझाव दिया। उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि बिरकोना स्थित पत्रकार कॉलोनी में सडक़ निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। साथ ही प्रेस क्लब भवन के कायाकल्पर्ण का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने न्यायधानी की गरिमा के अनुरूप प्रेस क्लब को मजबूत बनाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।अध्यक्षीय उद्बोधन में विधायक  धरमलाल कौशिक ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ प्रेस को माना गया है। मीडिया न केवल राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखता है, बल्कि शहर के हितों के लिए संघर्ष में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि प्रेस जगत द्वारा उठाए गए मुद्दों पर राजधानी रायपुर में उच्च स्तरीय बैठकों में चर्चा कर निर्णय लिया जाना, इसकी प्रभावशीलता का प्रमाण है। कोटा विधायक  अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर का प्रेस क्लब केवल समाचार प्रकाशन तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्रीय हितों की रक्षा में भी इस संस्था की सक्रिय भूमिका रही है। बिलासपुर में रेलवे जोन और केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना में प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण भूमिका को उन्होंने रेखाकिंत किया। विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रेस क्लब की निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि बिलासपुर को उसका वाजिब हक दिलाने में मीडिया ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने शासन स्तर पर पत्रकारों के हितों के लिए हर संभव निर्णय कराने का आश्वासन दिया। नव निर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया इसमेंं उन्होंने कहा कि बिलासपुर प्रेस क्लब के चार दशक के इतिहास में अनेक गौरवशाली कार्य हुए हैं। इस कड़ी में सरकार से हमारी पांच प्रमुख मांगें हैं, इस पर विचार कर शासनस्तर पर निर्णय कराने का कष्ट करें। इस पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मांगों पर शासन स्तर पर परीक्षण कराकर कार्रवाई कराई जाएगी और जो संभव होगा उसे पूरा किया जाएगा।इसके बाद उन्होंने पूरी टीम को प्रेस क् लब के संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई। सचिव संदीप करिहार स्वास्थ्य गत कारणों से शहर से बाहर थे इसलिए उन्होंने वर्चुवली शपथ ली। क्लब के उपाध्यक्ष  विजय क्रांति तिवारी ने आभार व्यक्त किया और सभी को विजय भोज में आमंत्रित किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान अवस्थी, मनोज शर्मा, तिलक राज सलूजा, विरेन्द्र गहवई, संपादक प्रवीण शुक्ला, ढाल सिंह पारधी, विश्वेष ठाकरे, पियूषकांंति मुखर्जी, सतीश जायसवाल ,निर्मल माणिक ,दिलीप अग्रवाल  समेत वरिष्ठ पत्रकार समेत सैकड़ों साथी मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री अरुण साव 

पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा नई टीम ने

बिलासपुर प्रेस क्लब के दिन रात मेहनत करने वाले पत्रकारों का भी अपना एक घर हो। इस कड़ी में बिलासपुर जिले में पत्रकारों के लिए भूमि आंबटन कराने का कष्ट करें।  पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन योजना में दस वर्ष की अधिमान्यता अवधि को कम करके पांच वर्ष किया जाए ताकि हमारे दैनिक अखबार में काम करने वाले सैकड़ों साथियों को सरकार की इस योजना का लाभ मिल सके। बिलासपुर प्रेस क्लब के स्कैनर युक्त परिचय पत्र पर हमारे सदस्य पत्रकारों को टोल मुक्त यात्रा का लाभ दिलाने की घोषणा लोनिवि मंत्री के रूप में की जाए। प्रदेश में निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पत्रकार आयोग का गठन कराया जाए ताकि पत्रकारों को सुरक्षा और न्याय सुलभ हो सके। इसमें प्रेस क्लब का प्रतिनिधित्व अनिवार्य किया जाए।  स्वास्थ्यगत कारणों अथवा दुघर्टना के बाद पत्रकारों या उनके परिजनों को भटकना पड़ता है ऐंसे में उनके लिए आकस्मिक फंड की घोषणा की जाए।



Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢