Type Here to Get Search Results !

पांडातराई–फास्टरपुर मार्ग के निर्माण को मिली बड़ी सौगात, 33 करोड़ से बनेगी 26.20 किमी सड़क

 पांडातराई–फास्टरपुर मार्ग के निर्माण को मिली बड़ी सौगात, 33 करोड़ से बनेगी 26.20 किमी सड़क



कवर्धा/कबीरधाम

राज्य शासन ने कबीरधाम जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को मंजूरी देते हुए ग्राम पांडातराई से फास्टरपुर तक सड़क निर्माण के लिए 33 करोड़ 8 लाख 47 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस स्वीकृत राशि से 26.20 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है। परियोजना के क्रियान्वयन के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री साव ने सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता और पूरे निर्माण कार्य की निगरानी सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्देश दिया है कि कार्य की निविदा प्रक्रिया समय-सीमा में पूरी की जाए तथा निर्माण कार्य के प्राक्कलन और क्रियान्वयन में मितव्ययिता का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्माण एजेंसी को अनुबंधित समय-सीमा के भीतर ही कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सड़क निर्माण कार्य में अनावश्यक रूप से समय-सीमा में वृद्धि नहीं की जाएगी। केवल अपरिहार्य और नियंत्रण से बाहर परिस्थितियों में ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा बढ़ाने पर विचार किया जा सकेगा।

इस सड़क के निर्माण से पांडातराई और फास्टरपुर के बीच आवागमन सुगम होगा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी सीधा लाभ मिलने की उम्मीद 


इस न्यूज़ के प्रयोजक ANSHIKA UDYOG



Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢