Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर : भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

बिलासपुर : भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल, बिलासपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष विश्वजीत ताम्रकार ने संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों के नाम जारी किए।

इस कार्यकारिणी में रवि सिंह ठाकुर को मंडल उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घोषणा अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के अनुसार की गई। इसमें भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता और मंडल अध्यक्ष मनोज सोनी की अनुशंसा शामिल रही।

मंडल अध्यक्ष विश्वजीत ताम्रकार ने कहा कि युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी राष्ट्रहित और संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम युवा शक्ति को संगठित कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगी।

📌 नई कार्यकारिणी इस प्रकार है —

▪️ मंडल अध्यक्ष – विश्वजीत ताम्रकार

▪️ मंडल उपाध्यक्ष – रवि सिंह ठाकुर, मनीष कौशिक

▪️ मंडल महामंत्री – संस्कार सोनी

▪️ मंडल मंत्री – तुषार साव, अशोक राजपूत, जानू साहू, अभिषेक तिवारी, प्रांजल सिंह ठाकुर

▪️ मंडल कोषाध्यक्ष – आदित्य जगत

▪️ सह-कोषाध्यक्ष – शिवांश शुक्ला

▪️ कार्यालय प्रभारी – बादल बाकरे

▪️ कार्यालय सहप्रभारी – शौर्य सराफ, अनमोल तिवारी

▪️ सोशल मीडिया प्रभारी – अनिश तिवारी

▪️ सोशल मीडिया सहप्रभारी – अमितेश मिश्रा

▪️ मीडिया प्रभारी – प्रदीप अग्निहोत्री

▪️ मीडिया सहप्रभारी – जय देवांगन

▪️ प्रचार-प्रसार प्रभारी – विकास यादव

▪️ प्रचार-प्रसार सहप्रभारी – सिद्धार्थ श्रीवास

▪️ मन की बात प्रभारी – आयुष कश्यप

▪️ मन की बात सहप्रभारी – मोहन जायसवाल

▪️ मंडल खेल एवं कला प्रमुख – राज पाल

▪️ मंडल खेल एवं कला सहप्रमुख – आकाश दुबे

▪️ जिला प्रमुख शास.यो.स्वा. मंडल – माधव शर्मा

▪️ जिला सहप्रमुख शास.यो.स्वा. मंडल – आयुष दुसेजा

▪️ मंडल कन्या शक्ति संयोजक – सुवर्णा कोरी

▪️ मंडल कन्या शक्ति सहसंयोजक – सेजल मिश्रा, सुनीता यादव

🔹 कार्यसमिति सदस्य

विनायक कौशिक, निहाल राके, इंद्र परिहार, राहुल कांत, विवेक शास्त्री, मयंक दुबे, देवेंद्र श्रीवास, संदीप कश्यप, अजय यादव, विकास मराठा, निलेश साहू, गौतम साहू, आयुष मंथापुरवार, सूरज जायसवाल, आलोक वर्मा, प्रिंस शुक्ला, रोहित यादव, तामेश्वर जैसवाल। 

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢