Rotary Club of Bilaspur Queens का “ब्रजरास रंगोत्सव” : कैंसर सर्वाइवर्स के लिए 51 हजार की सहायता
POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤
बिलासपुर। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए Rotary Club of Bilaspur Queens द्वारा 28 फरवरी, शनिवार को गोविंदम पैलेस में भव्य फंडरेज़र इवेंट “ब्रजरास रंगोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ब्रज की होली थीम पर आधारित था, जिसमें राधा-कृष्ण संग वृंदावन की तर्ज पर फूलों की होली खेली गई और रासलीला की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।
इस आयोजन से प्राप्त टिकट राशि को कैंसर सर्वाइवर्स की सहायता हेतु कार्यरत संस्था स्पन्दन सोसाइटी को समर्पित किया गया। क्लब की ओर से संस्था को 51,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मीना साव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती पूजा विधानी एवं प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय उपस्थित रहीं। अतिथियों ने क्लब की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
रंगोत्सव में लगभग 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया। क्लब की ओर से सभी को हर्बल गुलाल और फूल वितरित किए गए। ढोल और डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर होली खेली और नृत्य का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर ठंडाई, केक, डोसा और नूडल्स सहित विभिन्न फूड स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम का संचालन पिनाकी फिटनेस सेंटर के संचालक आरजे शिवम ने किया। क्लब प्रेसिडेंट सीमा ठाकुर एवं इवेंट चेयरपर्सन मनीषा जायसवाल द्वारा सभी स्पॉन्सर्स, कैंसर सर्वाइवर्स और इंफ्लुएंसर्स को मोमेंटो और गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रोट वंदना सिंह, क्लब उपाध्यक्ष रचना जैन सिंह, रोट स्वाति श्रीवास्तव, रोट संगीता सिंह, रोट रिंकी गांधी, रोट दीप्ति बंसल, रोट आशीष अग्रवाल सहित अनेक रोटेरियन की गरिमामयी उपस्थिति रही। रोटेरियन चंचल सलूजा ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की।
उल्लेखनीय है कि रोटरी बिलासपुर क्वींस हर वर्ष इस प्रकार के चैरिटी कार्यक्रम आयोजित कर समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाता है। इस वर्ष क्लब ने कैंसर सर्वाइवर्स के समर्थन का संकल्प लेकर मानवता की मिसाल पेश की।




Post a Comment
0 Comments