Type Here to Get Search Results !

खाकी का सम्मान: स्वयं सिद्धा फाउन्डेशन ने किया सरकंडा थाना प्रभारी का सम्मान..

खाकी का सम्मान: स्वयं सिद्धा फाउन्डेशन ने किया सरकंडा थाना प्रभारी का सम्मान..


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर- शहर में खाकी वर्दी के सम्मान में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां स्वयं सिद्धा फाउन्डेशन द्वारा सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य का सम्मान किया गया.. फाउंडेशन के फाउंडर चंचल सलूजा ने थाना प्रभारी प्रदीप आर्य को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी कार्य कुशलता, कर्तव्यनिष्ठा और क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिया गया।इस अवसर पर चंचल सलूजा ने कहा, “पुलिस रात-दिन जागती है, तब हम चैन से सो पाते हैं। समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिलासपुर पुलिस को सलाम।”कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी बिलासपुर पुलिस के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे सम्मान कार्यक्रम से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है।खाकी वर्दी के प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त करते हुए फाउंडेशन ने भविष्य में भी जनहित में कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने की बात कही..

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad