पंडरभट्ठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मुंगेली
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं हेल्थ ओआईसी जी.एल. यादव ने विकासखंड मुंगेली अंतर्गत पंडरभट्ठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं, दवा वितरण प्रणाली, स्टॉक रजिस्टर तथा विभिन्न पंजी का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर आवश्यक दवाएं और समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
अपर कलेक्टर ने प्रसव कक्ष, जनरल वार्ड, महिला वार्ड एवं दवा भंडार कक्ष का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आधारभूत सुविधाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस न्यूज़ के प्रयोजक हैं ANSHIKA UDYOG




Post a Comment
0 Comments