Type Here to Get Search Results !

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी तेज गति विधायक मोहले

 स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी तेज   गति 

              विधायक मोहले


जिले को मिली 07 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस


विधायक पुन्नू लाल मोहले ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुंगेली, 01/04/2026

 मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले को 07 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस प्राप्त हुई है। इन एम्बुलेंस को जिला कलेक्टोरेट परिसर से विधायकपुन्नू लाल मोहले ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन एम्बुलेंस से सभी जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। शासन की मंशा है कि आपातकालीन स्थिति में मरीज को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। 07 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस मिलने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को तेज गति मिलेगी।  

 इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि 02 एम्बुलेंस जिला चिकित्सालय, 01 सेतगंगा, 02 वाहन लोरमी क्षेत्र, 01 पथरिया और 01 एम्बुलेंस सरगॉव में रहेगा। इस दौरान अपर कलेक्टर  जी.एल. यादव, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष  रामकमल सिंह परिहार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  शीला साहा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक  गिरीश कुर्रे, डॉ. एम.के. रॉय, जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी,  शैलेष पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢