Type Here to Get Search Results !

मुंगेली की 3 बेटियों का कमाल, राज्य स्तरीय कबड्डी अकादमी में चयन

 मुंगेली की 3 बेटियों का कमाल, राज्य स्तरीय कबड्डी अकादमी में चयन

POWER NEWS 24 BHARAT 

मुंगेली

जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम डिंडोरी की तीन होनहार बालिकाओं—सोनम कैवर्त, श्वेता भास्कर और स्वाति पट्टा—ने राज्य स्तर पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। इनका चयन बहतराई (बिलासपुर) स्थित स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र की आवासीय कबड्डी अकादमी में वर्ष 2026-27 के लिए हुआ है।

कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रयासों से मिली इस सफलता ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली इन बेटियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से यह उपलब्धि हासिल की है। इनके माता-पिता कृषि और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन उन्होंने बेटियों के सपनों को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, आवास, संतुलित आहार, आधुनिक खेल सामग्री और अनुभवी एनआईएस प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही पढ़ाई की सुविधा और स्वास्थ्य के लिए फिजियोथेरेपिस्ट की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

यह सफलता जिले के युवाओं, खासकर बालिकाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं भी सही अवसर मिलने पर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकती हैं

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad