Type Here to Get Search Results !

मुंगेली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ

मुंगेली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ



मुंगेली

भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ आज मुंगेली में गरिमामयी वातावरण में हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री जगदीश रामु रोहरा, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी उपस्थित रहे।




उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों एवं अंत्योदय के संकल्प को स्मरण करते हुए संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण वर्ग में जिले भर से आए पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आगामी दो दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक विषयों पर विभिन्न सत्रों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया जाएगा।

यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के ज्ञानवर्धन, संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢