Type Here to Get Search Results !

सड़क किनारे बांस की झाड़ी और पेड़ की टहनियाँ बनीं जानलेवा खतरा, प्रशासन बेखबर आसमा सिटी मार्ग और रामा लाइफ़ सिटी गेट के सामने मुख्य सड़क पर हादसे का बढ़ा डर रोज गुजरते है बड़े बड़े अधिकारी ओर नेता ....

सड़क किनारे बांस की झाड़ी और पेड़ की टहनियाँ बनीं जानलेवा खतरा, प्रशासन बेखबर आसमा सिटी मार्ग और रामा लाइफ़ सिटी गेट के सामने मुख्य सड़क पर हादसे का बढ़ा डर रोज गुजरते है बड़े बड़े अधिकारी ओर नेता ....


बिलासपुर/सकरी। दुलाल मुखर्जी ।

POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर से मुंगेली जाने वाले व्यस्त मुख्य मार्ग पर आसमा सिटी जाने वाले रास्ते और रामा लाइफ़ सिटी गेट के सामने सड़क किनारे फैली बांस की झाड़ियाँ और पेड़ की लटकती टहनियाँ अब राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन चुकी हैं। सड़क के किनारे मौजूद बांस की घनी झाड़ियों और पेड़ों की टहनियों ने रोड के आधे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे वाहन चालकों को मजबूरी में दाहिनी ओर होकर निकलना पड़ रहा है।

वीडियो 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना हजारों-लाखों लोगों की आवाजाही होती है। खासकर बाइक सवारों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो सकती है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। कई जगहों पर बांस की पतली टहनियाँ सड़क तक झुक गई हैं, जो तेज रफ्तार वाहनों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई हैं। गौरतलब है कि रामा लाइफ़ सिटी और आसमा सिटी में कई बड़े प्रशासनिक और शासकीय अधिकारी निवासरत हैं। इतना ही नहीं, इस मुख्य मार्ग से मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी नियमित रूप से गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क पर फैले इस खतरे की ओर अब तक किसी जिम्मेदार विभाग ने ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब बड़े प्रोजेक्ट, सड़क चौड़ीकरण या जमीन अधिग्रहण का मामला आता है, तब पेड़ों की कटाई तुरंत कर दी जाती है, लेकिन सड़क पर झुकी जानलेवा टहनियों और बांस की झाड़ियों की छंटाई के लिए प्रशासन के पास समय नहीं है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे से पहले तत्काल बांस की झाड़ियों और पेड़ों की टहनियों की छंटाई कर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका खत्म हो। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad