Type Here to Get Search Results !

खबर का असर: कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी का मेहमानमाजी करना पड़ा महंगा दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

खबर का असर: कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी का मेहमानमाजी करना पड़ा महंगा दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच 


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर में कोनी थाने के भीतर कथित कबाड़ कारोबारी को ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’ दिए जाने की वायरल तस्वीर के बाद आखिरकार पुलिस विभाग ने कार्रवाई कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर एसपी कार्यालय से आदेश जारी कर प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को तत्काल प्रभाव से थाना कोनी से हटाकर रक्षित केंद्र बिलासपुर संबद्ध कर दिया गया है। जारी आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि जिले में अवैध कबाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी दौरान थाना कोनी में अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़े आरोपियों को बुलाया गया था, जहां दोनों पुलिसकर्मी आरोपियों के साथ बैठकर चाय पीते नजर आए। आदेश में इस कृत्य को अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को कमजोर दिखाने वाला तथा गंभीर लापरवाही बताया गया है। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद पूरे शहर में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे थे। आम लोगों का कहना था कि यदि थाने में आरोपियों को इस तरह की मेहमाननवाजी मिलेगी तो अवैध कारोबारियों के हौसले और बढ़ेंगे। अब विभागीय कार्रवाई के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। लोगों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या केवल लाइन अटैच तक कार्रवाई सीमित रहेगी या मामले में आगे भी जांच कर सख्त कदम उठाए जाएंगे। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad