Type Here to Get Search Results !

इंस्टाग्राम में “Gangland” टैग, होटल में शराब पार्टी और पुलिस को खुली चुनौती? मुख्य आरोपी गिरफ्तार… फिर भी गैंग की हवाबाजी जारी!

इंस्टाग्राम में “Gangland” टैग, होटल में शराब पार्टी और पुलिस को खुली चुनौती? मुख्य आरोपी गिरफ्तार… फिर भी गैंग की हवाबाजी जारी!


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के भवानी ढाबा मारपीट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमीत यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। लेकिन गिरफ्तारी के बाद अब सोशल मीडिया में आरोपी गैंग की कथित हवाबाजी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, घटना के बाद इंस्टाग्राम में आरोपी के साथियों द्वारा “Miss You Partner”, “Bahut Jald Sumit Bhaiya” और “Gangland” जैसे स्टेटस लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और सीसीटीवी वीडियो में आरोपी के साथी देर रात होटल में शराब पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से खुलेआम गैंग स्टाइल में पोस्ट और स्टेटस लगाए जा रहे हैं, उससे ऐसा लग रहा है मानो आरोपियों में पुलिस का कोई डर ही नहीं बचा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्टेटस को लोग पुलिस के लिए खुली चुनौती मान रहे हैं।


क्या है पूरा मामला?

25 मई 2026 को हर्ष पटेल अपने दोस्तों आदित्य साहू और आदित्य मुदलियार के साथ भवानी ढाबा खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद हुआ और आरोपी सुमीत यादव अपने 6-7 साथियों के साथ पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि डंडा, पाइप, पत्थर और धारदार हथियार से हमला किया गया। वहीं मोबाइल भी तोड़ दिया गया।

घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 467/2026 दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुमीत यादव को गिरफ्तार कर लिया।

ढाबा संचालक पर भी कार्रवाई

पुलिस ने भवानी ढाबा संचालक राजकुमार पमनानी समेत आरोपी का सहयोग करने और थाना पहुंचकर कार्यवाही में व्यवधान डालने वाले तीन लोगों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

सोशल मीडिया पर गैंग कल्चर का डर

अब सवाल यह उठ रहा है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी आखिर उसके साथी सोशल मीडिया पर खुलेआम गैंगस्टर स्टाइल में पोस्ट क्यों डाल रहे हैं? क्या शहर में गैंग कल्चर बढ़ रहा है? और क्या सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को चुनौती देने वालों पर भी कार्रवाई होगी?

फिलहाल सकरी पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad