Type Here to Get Search Results !

हाईवे पर डीजल लूटपाट करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, बिलासपुर पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

हाईवे पर डीजल लूटपाट करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश, बिलासपुर पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार 


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कॉर्पियो एवं रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन से रात्रि में अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर हाईवे किनारे खड़ी ट्रकों को निशाना बनाते थे और डीजल चोरी एवं लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। 

आरोपी पुलिस के गिरफ्त में 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन, एक धारदार चाकू, 74 लीटर डीजल एवं कुल 2600 रुपये नगद रकम जप्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में संजय कुमार कुर्रे, मणीशंकर कुर्रे एवं अमित भारद्वाज शामिल हैं, जो जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बगडबरी के निवासी हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि 18 मई 2026 को सिरगिट्टी क्षेत्र में बेवरेज कॉर्पोरेशन के सामने खड़े वाहन से डीजल चोरी करते समय विरोध करने पर आरोपियों ने चालक के साथ मारपीट की थी। वहीं 24 मई 2026 को थाना कोनी क्षेत्र में ट्रेलर क्रमांक CG 10 BL 8136 की डीजल टंकी तोड़कर लगभग 100 लीटर डीजल लूटकर फरार हो गए थे। इसके अलावा 28 मार्च 2026 को ग्राम सेंदरी के पास नेशनल हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर से करीब 270 लीटर डीजल चोरी करने की घटना भी इन्हीं आरोपियों द्वारा अंजाम दी गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ACCU एवं थाना सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं पुराने मामलों का विश्लेषण कर लगातार रेड कार्रवाई की, जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बेमेतरा, बलौदाबाजार, कवर्धा, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, सकरी बायपास, सरगांव, जांजगीर एवं कोनी हाईवे क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। पूरे सिंडिकेट को जल्द ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad