खबर का असर: खबर पढ़ते ही मदद को आगे आए उपेंद्र कुमार, थाने में पहुंचाईं 5 पेटी पानी
POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤
बिलासपुर। POWER NEWS 24 BHARAT में प्रकाशित “सकरी थाना बना प्यासा थाना! पिछले 10 दिनों से पीने के पानी का संकट” खबर का असर अब दिखाई देने लगा है। खबर सामने आने के बाद सकरी निवासी उपेंद्र कुमार ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सकरी थाने पहुंचकर 5 पेटी पीने का पानी उपलब्ध कराया।
थाने में मौजूद पुलिस स्टाफ, फरियादियों और राहगीरों के बीच पानी की बोतलें वितरित की गईं। भीषण गर्मी और लगातार पानी संकट से जूझ रहे थाना परिसर में इस पहल से लोगों को काफी राहत मिली। उपेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने POWER NEWS 24 BHARAT के पोर्टल में खबर पढ़ी, जिसमें बताया गया था कि पिछले 10 दिनों से सकरी थाने में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है और थाना स्टाफ सहित फरियादी पानी के लिए परेशान हैं।उन्होंने कहा, “आज मैं अपनी ओर से 5 पेटी पानी लेकर आया हूं। चिलचिलाती धूप में पानी की कमी सबसे बड़ी समस्या है और पानी ही जीवन की सबसे बड़ी जरूरत होती है। मैं यह सेवा निरंतर करता रहूंगा। मुझे खुशी हुई कि इस तरह की सेवा करने का मौका मुझे मिला।” स्थानीय लोगों ने उपेंद्र कुमार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोगों की वजह से मानवता जिंदा है। वहीं थाना स्टाफ और फरियादियों ने भी उनके इस सहयोग के लिए आभार जताया। गौरतलब है कि POWER NEWS 24 BHARAT ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर बताया था कि पिछले 10 दिनों से सकरी थाने में पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे पुलिसकर्मी और आम जनता परेशान हो रही थी। खबर के बाद अब सामाजिक सहयोग सामने आने लगा है।



Post a Comment
0 Comments