Type Here to Get Search Results !

किसानों को निर्धारित मूल्य पर समय में मिले गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज - कलेक्टर

किसानों को निर्धारित मूल्य पर समय में मिले गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज - कलेक्टर

POWER NEWS 24 BHARAT 

कलेक्टर ने समीक्षा बैठक लेकर नियमित निगरानी करने निर्देश


मुंगेली:25 मई 2026 

कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में जिले में खाद एवं बीज वितरण व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में किसानों को निर्धारित मूल्य पर समय में खाद-बीज उपलब्ध कराने, भंडारण, परिवहन एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने सहकारिता विभाग के माध्यम से रासायनिक उर्वरक वितरण की समीक्षा करते हुए कृषकों को खाद उपलब्धता की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जिले के सहकारी एवं निजी उर्वरक केंद्रों में खाद-बीज के भंडारण, उपलब्धता एवं वितरण की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि खाद-बीज वितरण व्यवस्था की कंट्रोल रूम के माध्यम से भी नियमित निगरानी की जाए तथा किसानों को निर्धारित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने कहा कि किसानों को समय पर और पारदर्शी तरीके से खाद-बीज उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी नियमित निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि शासन के निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन हो। उन्होंने अधिकारियों को खाद वितरण व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग करने तथा जिले में खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उर्वरक केंद्रों में वितरण के साथ-साथ पर्याप्त भंडारण बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। 

  बैठक में कलेक्टर ने एमआईएस प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण की मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे जिला स्तर से भी वितरण व्यवस्था की प्रभावी निगरानी की जा सकेगी। उन्होंने जिले के निजी एवं सहकारी केंद्रों में खाद परिवहन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए परिवहन प्रणाली की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निजी एवं सहकारी केंद्रों में शासन के खाद वितरण संबंधी निर्देश, रेट सूची, वैज्ञानिक द्वारा अनुशंसित उर्वरक समूहों एवं आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से चस्पा की जाए। साथ ही अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करने कहा गया कि किसानों को निर्धारित मात्रा एवं दर पर खाद उपलब्ध हो रही है। बैठक में ऑनलाइन माध्यम से समिति प्रभारियों को खाद वितरण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीएम  निष्ठा पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 



Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢