Type Here to Get Search Results !

नेहरू चौक में ट्रैफिक पुलिस पर मनमानी और पैसे लेने का आरोप, युवक का वीडियो वायरल, ऑटो में लगाया लॉक, 200 रुपये लेने का आरोप… अगले दिन आया 900 रुपये का ऑनलाइन चालान

नेहरू चौक में ट्रैफिक पुलिस पर मनमानी और पैसे लेने का आरोप, युवक का वीडियो वायरल, ऑटो में लगाया लॉक, 200 रुपये लेने का आरोप… अगले दिन आया 900 रुपये का ऑनलाइन चालान


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर। शहर के नेहरू चौक में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई को लेकर एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक ने ट्रैफिक पुलिस पर मनमानी करने और 200 रुपये लेने का आरोप लगाया है।




युवक का दावा है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसके ऑटो में लॉक लगा दिया था। इसके बाद कथित तौर पर 200 रुपये लेकर लॉक खोला गया। युवक ने आरोप लगाया कि पैसे लेने के बावजूद अगले ही दिन उसके मोबाइल पर 900 रुपये का ऑनलाइन चालान भी भेज दिया गया। वायरल वीडियो में युवक ट्रैफिक पुलिस बिलासपुर के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल उठाता दिखाई दे रहा है। युवक का कहना है कि यदि मौके पर पैसे लेकर मामला खत्म कर दिया गया था, तो फिर ऑनलाइन चालान क्यों काटा गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कई लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस विभाग की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विभाग का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad