बिलासपुर पुलिस का ऑनलाइन सटोरियों पर बड़ा प्रहार, “खिलाड़ी बुक” पैनल से सट्टा खिलाने वाले गिरफ्तार
POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤
बिलासपुर | जिले में जुआ और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए “खिलाड़ी बुक” नामक पैनल के जरिए विभिन्न खेलों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में सट्टे की रकम आगे पहुंचाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जबकि कई बड़े सटोरियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 702/2026 के तहत धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष जसवानी (34 वर्ष), निवासी हेमुनगर तोरवा हाल मुकाम रोमन हाईट्स गंगानगर फेस-02 मंगला, करन श्रीवास (20 वर्ष), निवासी नयापारा सिरगिट्टी, आशीष जसवानी (20 वर्ष), निवासी बी.आर. हॉस्पिटल के पास बिलासपुर तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंगला स्थित एचडीएफसी बैंक के पास आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 05 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 27 एटीएम कार्ड, 13 लाख 48 हजार रुपए नगद, एक टाटा कार और एक स्कूटी जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 22 लाख 63 हजार रुपए बताई गई है। जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी संतोष जसवानी द्वारा सट्टे की रकम आशीष जसवानी के माध्यम से आगे पहुंचाई जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने आशीष जसवानी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं फरार सटोरिये रोहित पंजवानी, सागर चेतवानी और राज चेतानी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। बिलासपुर पुलिस का कहना है कि बड़े सटोरियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।





Post a Comment
0 Comments