Type Here to Get Search Results !

सकरी बिलासपुर - जैन इंटरनेशनल स्कूल के पास तेज बारिश और तूफान से सड़क बाधित, सकरी पुलिस ने संभाला मोर्चा

सकरी बिलासपुर - जैन इंटरनेशनल स्कूल के पास तेज बारिश और तूफान से सड़क बाधित, सकरी पुलिस ने संभाला मोर्चा



POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर। शहर में हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण जैन इंटरनेशनल स्कूल के समीप बड़ा पेड़ एवं होर्डिंग सड़क पर गिर गया, जिससे सड़क पूरी तरह बाधित हो गई। अचानक हुई इस घटना से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा कुछ समय के लिए आवाजाही प्रभावित रही।

घटना की जानकारी मिलते ही सकरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क पर गिरे पेड़ और होर्डिंग को हटाने का कार्य शुरू किया। वहीं पुलिस जवानों ने स्वयं हाथों से पेड़ों की टहनियां और टूटे हुए हिस्सों को हटाकर सड़क किनारे किया, ताकि यातायात जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।



इस दौरान आरक्षक फिरोज खान, अनूप नेताम, कृष्णा मार्को एवं कली राम यादव ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए राहत कार्य में सहयोग किया। पुलिस की तत्परता से कुछ ही समय में सड़क को साफ कर आवाजाही पुनः शुरू कराई गई।

स्थानीय लोगों ने सकरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जनसेवा भावना की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad