हाईवे पर चाकू लहराकर वाहन चालकों को रोकने की कोशिश, युवक गिरफ्तार मामला सकरी थाना क्षेत्र का
सकरी थाना क्षेत्र में नाइट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हाईवे रोड पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को चाकू लहराकर रोकने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 42 सेंटीमीटर लंबा धारदार लोहे का चाकू जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 मई 2026 की रात्रि में सकरी थाना पुलिस की टीम नाइट पेट्रोलिंग और क्षेत्र गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कीरत्रिज के पास हाईवे रोड में एक युवक धारदार चाकू लहराते हुए वाहन चालकों को डराकर रोकने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमरदीप यादव पिता रामआश्रय यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जोंकी थाना सकरी जिला बिलासपुर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से लोहे का एक बड़ा धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसकी कुल लंबाई 42 सेंटीमीटर, मुंठ की लंबाई 11 सेंटीमीटर, फल की लंबाई 31 सेंटीमीटर तथा चौड़ाई 3 सेंटीमीटर पाई गई। आरोपी से चाकू रखने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर चाकू को जब्त कर सीलबंद किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में आरक्षक अफाक खान, रामचंद्र कश्यप, कलीराम यादव और धीरेंद्र ग्रुव सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Post a Comment
0 Comments