Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर पुलिस की शिकायत निवारण शिविर में 60 शिकायतों का मौके पर हुआ निराकरण, SSP रजनेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में फरियादियों को मिला त्वरित न्याय

बिलासपुर पुलिस की शिकायत निवारण शिविर में 60 शिकायतों का मौके पर हुआ निराकरण, SSP रजनेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में फरियादियों को मिला त्वरित न्याय 



POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर पुलिस द्वारा आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से दिनांक 08 मई 2026 को बिलासगुड़ी स्थित चेतना भवन में वृहद शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में जिले भर से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

शिकायत निवारण शिविर में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तथा थाना प्रभारी उपस्थित रहे। शिविर में कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश मामले जमीन विवाद, पारिवारिक कलह, साइबर फ्रॉड एवं लेन-देन से जुड़ी धोखाधड़ी से संबंधित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से स्वयं चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित थाना प्रभारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कई मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझाइश दी, जिससे कई विवादों का त्वरित समाधान संभव हो सका।

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि जिला स्तर पर ऐसे शिकायत निवारण शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना और फरियादियों को बार-बार थाने के चक्कर लगाने से राहत देना है। उन्होंने कहा कि “जनता की सेवा ही हमारा पहला धर्म है” और आगे भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे।


शिविर में पहुंचे लोगों ने बिलासपुर पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर मिलने से उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से हो रहा है।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) रश्मित कौर चावला, सीएसपी कोतवाली, सीएसपी सिविल लाइन, डीएसपी आजाक सहित जिले के सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢