Type Here to Get Search Results !

सीएमएचओ के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, लाइफ लाइन अस्पताल प्रबंधन को थमाया नोटिस

सीएमएचओ के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, लाइफ लाइन अस्पताल प्रबंधन को थमाया नोटिस 





POWER NEWS24 BHARAT 

मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करने स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही


मुंगेली 03/06/ 2026

  कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जिला मुख्यालय स्थित लाइफ लाइन अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उपचार और सुविधाओं की जानकारी ली गई।  

 जांच के दौरान आयुष्मान योजना से संबंधित सूचना पट्टों, निर्धारित बेडों के चिन्हांकन, लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों तथा अस्पताल संचालन के विभिन्न मानकों में कमियां पाई गईं। साथ ही मरीजों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर योजना के प्रावधानों के पालन को लेकर भी आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ डॉ. शीला साहा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पूर्णतः निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। योजना के नियमों का उल्लंघन या मरीजों के अधिकारों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए सभी कमियों को निर्धारित समय-सीमा में दूर करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार, प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रशांत ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad