मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण
जिला अस्पताल मुंगेली में स्वच्छता अभियान आयोजित
मुंगेली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "12 साल विकास का, बदलता भारत – बढ़ता भारत" अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल मुंगेली परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं जनसेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिरियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, जनकल्याण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। स्वच्छ भारत अभियान ने स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया है, जिससे देशभर में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण को नई गति मिली है।
स्वच्छता अभियान के दौरान जिला अस्पताल परिसर की सफाई की गई तथा आमजन को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं ने स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा प्रधानमंत्री के "स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत" के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, वरिष्ठ नेता गिरीश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, प्रदेश समिति सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेष पाठक, मुंगेली नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक, जिला प्रवक्ता एवं जिला संयोजक स्वच्छता अभियान मिट्ठूलाल यादव (भागीरथी), जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव, नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, नगर मंडल महामंत्री महावीर सिंह, मन्नू श्रीवास्तव, अनूप जैन, लेखू साहू, विजय यादव, महेश यादव, होरीलाल सोनकर, लवन डाहीरे, राजहंस तंबोली, श्वेता सोनी, अंचना बंजारा,अर्चना बंजारा, निमेष देवांगन, रोशन सोनी, सरपंच रामगढ़ प्रहलाद यादव, गोलू यादव, युवा मोर्चा मुंगेली अध्यक्ष वासुदेव देवांगन, अनु साहू, श्याम सोनी, नवीन बैस, विनोद श्रीवास, दिनेश बुनकर, शंकर देवांगन, प्रिंस देवांगन, अजय यादव, रामचंद्र यादव, अजय सोनकर, विक्रांत देवांगन, रामजी यादव, संतोष लखवानी, रामकुमार श्रीवास सहित नगर पालिका के पार्षदगण,भाजपा,युवा मोर्चा के पदाधिकारी तथा जेष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Post a Comment
0 Comments