Type Here to Get Search Results !

सकरी थाना क्षेत्र स्थित जैन स्कूल के सामने हाईवे पर हादसा, ड्राइवर सुरक्षित

सकरी थाना क्षेत्र स्थित जैन स्कूल के सामने हाईवे पर हादसा, ड्राइवर सुरक्षित


POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन स्कूल के सामने हाईवे पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन चालक को नींद आने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में वाहन को नुकसान पहुंचा है, हालांकि चालक पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना सकरी का पुलिस स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा तथा स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा वाहन को सुरक्षित हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से लंबी यात्रा के दौरान पर्याप्त आराम करने और नींद आने पर वाहन रोककर विश्राम करने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad