Type Here to Get Search Results !

नगर पालिका की सक्रियता

             नगर पालिका की सक्रियता  

POWER NEWS 24 BHARAT 

राजेन्द्र वार्ड सारथीपारा में जलआपूर्ति पाइपलाइन मरम्मत कार्य पूर्ण 

वार्ड वासियों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

मुंगेली

नगर पालिका परिषद की तत्परता और सक्रिय पहल से राजेन्द्र वार्ड के सारथीपारा क्षेत्र में लंबे समय से बनी हुई दूषित पेयजल की समस्या का समाधान कर दिया गया है। क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के कारण नाली का पानी पेयजल पाइपों में मिल जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिससे वार्डवासियों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा था। मामले की जानकारी सामने आने और समस्या उजागर होने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की तथा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को हटाकर नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया। जानकारी के अनुसार सारथीपारा क्षेत्र में कई स्थानों पर पुरानी पाइपलाइन जर्जर हो चुकी थी। पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण आसपास की नालियों का दूषित पानी पेयजल आपूर्ति लाइन में प्रवेश कर रहा था। इससे लोगों के घरों तक पहुंचने वाला पानी प्रदूषित हो रहा था और जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार इस समस्या को उठाया जा रहा था। समस्या  खबर प्राकशित होने के बाद नगर पालिका की टीम ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया।

  नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की निगरानी में पुराने और क्षतिग्रस्त पाइपों को निकालकर नई पाइपलाइन स्थापित की गई। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद अब क्षेत्र में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है। इससे वार्डवासियों को बड़ी राहत मिली है और लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त होने की उम्मीद जगी है। 

 स्थानीय लोगों ने बताया कि दूषित पानी की समस्या के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई परिवारों को पीने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही थी। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी हुई थी। अब नई पाइपलाइन लगने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है और नगर पालिका प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

वार्डवासियों का कहना है कि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो बारिश के मौसम में समस्या और गंभीर हो सकती थी। नगर पालिका द्वारा त्वरित निर्णय लेकर पाइपलाइन बदलने का कार्य किए जाने से संभावित स्वास्थ्य संकट को टाल दिया गया है। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में इसी प्रकार संवेदनशीलता और सक्रियता बनाए रखी जानी चाहिए। नगर पालिका प्रशासन ने भी नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन लीकेज या दूषित पानी जैसी समस्या दिखाई दे तो तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सुधार कार्य किया जा सके। प्रशासन का कहना है कि शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर निगरानी एवं रखरखाव का कार्य किया जा रहा है। सारथीपारा में पाइपलाइन मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद अब क्षेत्र के लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। नगर पालिका की इस पहल को वार्डवासियों ने जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है।

Post a Comment

0 Comments

POWER NEWS 24 BHARAT™

“आपकी आवाज़, आपकी खबर — हर सच के साथ”


समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें

📲 WhatsApp: 7739000835
Call: 9953763334 | +91 97526 08004
Email: powernews24.live@gmail.com


🏢 प्रधान कार्यालय:
पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर (छ.ग.)
पिन – 495112

📰 🎥 📡 📢