Type Here to Get Search Results !

सकरी बिलासपुर छत्तीसगढ़: सकरी बाईपास रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा..पैदल घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत,

सकरी बिलासपुर छत्तीसगढ़: सकरी बाईपास रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा..पैदल घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत,

POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर - सकरी थाना क्षेत्र के पुराना बटालियन रोड स्थित सकरी बाईपास मार्ग पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक पैदल अपने घर लौट रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार सूर्यवंशी मोहल्ला, सकरी निवासी रोहित सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष पिता शिव कुमार सूर्यवंशी, नेशनल हाईवे रोड रोड स्थित ढाबा में काम करता था और वहीं रहता भी था। वह समय-समय पर अपने घर आता-जाता रहता था। मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे रोहित ढाबे से पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पुराना बटालियन रोड के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रोहित को गंभीर चोटें आईं,

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर सकरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad