Type Here to Get Search Results !

खबर का असर रेत के अवैध भंडारण पर खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही

खबर का असर 

रेत के अवैध भंडारण पर खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही

 


POWER NEWS 24 BHARAT
 
मुंगेली 

 कल आगर नदी पर रेत के अवैध खनन पर मीडिया के माध्यम से न्यूज वायरल हुआ था जिसमें किसी अज्ञात
व्यक्ति के द्वारा जेसीबी से रेत खनन कर ट्रैक्टरों के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था जिसको न्यूज में प्रमुखता से वायरल किया था जिस पर प्रशासन ने तत्काल संज्ञान में लेकर कार्रवाई का आदेश निकाला 

आज दूसरे दिन खनिज एवं पुलिस विभाग के द्वारा नदी से खनन कर रेत के भंडारण का पता कर नोटिस चस्पा किया गया 




 कार्यवाही में माफिया के द्वारा खनन की हुई रेत को मुंगेली नवागढ़ रोड दीपक राइस मिल के बगल में पदम जैन के जमीन पर भंडारण करना पाया गया जहां खनिज एवं पुलिस विभाग के द्वारा पदम जैन निवासी दाऊ पारा को फोन के माध्यम से सूचना प्रदान किया गया कार्रवाई करते हुए गेट पर नोटिस चस्पा किया गया जिसमें 5 दिन के अंदर भंडारण का दस्तावेज एवं परिवहन गाड़ी का पूरा डिटेल जानकारी मांगी है 

उक्त 5 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर निरीक्षक विक्की दास मानिकपुरी ने वैधानिक एवं दंडात्मक कार्यवाही करने की बात कही साथ ही निरीक्षक ने यह भी कहा कि खनिज विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार से रेत खनन का आदेश नहीं दिया गया है और ना ही विभाग से किसी भी प्रकार का रेत खनन कोई आदेश लिया है अब सब निगाहेँ प्रशासन की कार्यवाही पर टिकी हुईं है 





Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad