लोरमी क्षेत्र के सिंघनपुरी में किसान बिजली संकट से जूझने को मजबूर सिंचाई हुईं ठप
POWER NEWS 24 BHARAT
लोरमी
लोरमी ब्लॉक के ग्राम सिघनपुरी में किसानो को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है खेतों में लगा कृषि विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले एक महीने से खराब पड़ा हुआ है।उपमुख्यमंत्री मंत्री और केंद्रीयराज्य मंत्री के क्षेत्र में किसानो को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
जिसके कारण किसानों की खेती-किसानी पूरी तरह प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा अब तक न तो ट्रांसफार्मर की मरम्मत की गई है और न ही नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
ट्रांसफार्मर खराब होने से किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। धान एवं अन्य फसलों की तैयारी प्रभावित हो रही है। समय पर पानी नहीं मिलने से फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाने की आशंका है। किसानों का कहना है कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में बिजली विभाग की लापरवाही किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि खरीब का समय धान के आलावा अन्य फसालों की समय आ चूका है ऐसे में क्षेत्र में किसान एक महीने से खराब ट्रांसफार्मर के कारण परेशान हैं, लेकिन संबंधित विभाग समस्या के समाधान के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है।
किसानों ने प्रशासन एवं बिजली विभाग से तत्काल नया कृषि ट्रांसफार्मर लगाने या खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समक्ष आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।



Post a Comment
0 Comments