Type Here to Get Search Results !

सकरी पुलिस का एक्शन मोड, आरोपियों की नहीं खैर: बिलासपुर में दबंगई की तो सीधा जेल की हवा खानी पड़ेगी!

सकरी पुलिस का एक्शन मोड, आरोपियों की नहीं खैर: बिलासपुर में दबंगई की तो सीधा जेल की हवा खानी पड़ेगी!

Dulal Mukherjee| 02 जुलाई 2026 |

POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

बिलासपुर। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सकरी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में कानून हाथ में लेने, दबंगई दिखाने और आम नागरिकों को डराने-धमकाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के अनुसार मामले में अपराध क्रमांक 620/26 के तहत धारा 74, 333, 115(2), 324(4) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले की जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी तोड़ी उर्फ शशांक द्विवेदी (38 वर्ष), पिता सुशील द्विवेदी, निवासी गीतांजलि पार्क, मंगला, बिलासपुर तथा कोमल उर्फ सोनू वर्मा (31 वर्ष), पिता रामकिशोर वर्मा, निवासी एफएम परफेक्ट होम्स, लोखंडी, थाना सकरी, बिलासपुर को गिरफ्तार किया।

Instagram पेज में खबर देखने के लिए क्लिक करे

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सकरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, दबंगई या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि "कानून तोड़ोगे तो जाना पड़ेगा जेल, दबंगई करोगे तो भी सीधा जेल जाना पड़ेगा।" जिले में अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

POWER NEWS 24 BHARAT

सच की ताकत, हर खबर पर नज़र 👁️

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad