Type Here to Get Search Results !

मुंगेली में 51 लाख के फुटपाथ निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, नगर पालिका ने ठेकेदार को जारी किया नोटिस

मुंगेली में 51 लाख के फुटपाथ निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, नगर पालिका ने ठेकेदार को जारी किया नोटिस

रजनीश सिंह की रिपोर्ट| 02 जुलाई 2026

POWER NEWS 24 BHARAT 🔴 🟡 🟢 🔵 🟣 🟤 

मुंगेली। मुंगेली नगर पालिका परिषद द्वारा दाऊपारा चौक से कलेक्टर निवास तक कराए जा रहे 51 लाख रुपये की लागत वाले फुटपाथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण कार्य में तकनीकी खामियां और गुणवत्ता संबंधी अनियमितताएं सामने आने के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं।

2 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार यह निर्माण कार्य 27 अप्रैल 2026 को हुए अनुबंध के तहत चार माह की समय-सीमा में कराया जा रहा है। नगर पालिका ने बताया कि इससे पहले भी निर्माण कार्य में पाई गई कमियों को लेकर ठेकेदार को पत्र जारी कर सुधार के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दोबारा निरीक्षण में फिर से कई गंभीर खामियां सामने आईं।

निगम द्वारा ठेकेदार को जारी नोटिस 

जारी नोटिस में कहा गया है कि पेवर ब्लॉक की रोलिंग सही तरीके से नहीं किए जाने के कारण कई स्थानों पर ब्लॉक धंस रहे हैं। निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान निर्माण में मिट्टीयुक्त रेत का उपयोग भी पाया गया, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। नगर पालिका ने ठेकेदार को निर्देश दिया है कि मिट्टीयुक्त रेत हटाकर साफ रेत का उपयोग किया जाए। इसके अलावा पेवर ब्लॉक की लॉकिंग भी पीडब्ल्यूडी के निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई।

नगर पालिका परिषद ने ठेकेदार को निर्देशित किया है कि पत्र प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर निर्माण स्थल पर आवश्यक गुणवत्ता सुधार कर उसकी फोटोग्राफ सहित लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही आगे का समस्त निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार ही किया जाए।

नगर पालिका परिषद मुंगेली छत्तीसगढ़ 

नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय के भीतर गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो गुणवत्ताहीन कार्य का भुगतान नहीं किया जाएगा तथा निविदा एवं अनुबंध की शर्तों के अनुसार संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी।

नगर पालिका परिषद ने इस नोटिस की प्रतिलिपि कलेक्टर मुंगेली, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संबंधित अधिकारियों, अधीक्षण अभियंता, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद तथा सहायक अभियंता को आवश्यक कार्रवाई एवं जानकारी के लिए भी प्रेषित की है।

पूरी खबर हमारे इंस्टाग्राम पेज पर देखने के लिए क्लिक करे देखने

स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। वहीं अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ठेकेदार निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य में सुधार करता है या नहीं तथा नगर पालिका आगे क्या कार्रवाई करती है।

POWER NEWS 24 BHARAT

सच की ताकत, हर खबर पर नज़र 👁️

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad