Type Here to Get Search Results !

त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, 19 किलो वाला LPG सिलेंडर हुआ महंगा

 त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, 19 किलो वाला LPG सिलेंडर हुआ महंगा


मुंगेली :01/010/2026

नई दिल्ली: अक्टूबर महीने की शुरुआत ही महंगाई की खबर के साथ हुई है। 1 अक्टूबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी नई कीमतों के मुताबिक अलग-अलग शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 62.50 रुपये बढ़कर 2,810 रुपये हो गई है। वहीं कुछ शहरों में यह बढ़ोतरी 71.50 रुपये तक बताई गई है।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो उपलब्ध शहरवार रेट के मुताबिक सितंबर में मुंगेली में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत करीब 3,015 रुपये थी। अक्टूबर के नए स्थानीय कीमतों पर कितने रूपये की वृद्धि हो सकती है 

हालांकि राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में इस बदलाव के तहत बढ़ोतरी नहीं की गई है।

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत पर पड़ सकता है। ऐसे में कारोबारियों के लिए अक्टूबर की शुरुआत अतिरिक्त खर्च के साथ हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad